मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की कैबिनेट में कुल 23 मंत्रियों के शामिल होने की खबर है. इनमें 22 विधायक कांग्रेस के हैं, जबकि राष्ट्रीय लोकदल के एक विधायक को भी जगह दी जा रही है. मंत्रिमंडल में 13 कैबिनेट और 10 राज्य मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है राजस्थान में मंत्रिमंडल के सदस्यों का आज शपथ ग्रहण अशोक गहलोत कैबिनेट में 23 विधायक लेंगे मंत्रीपद की शपथ 13 कैबिनेट और 10 राज्य मंत्री के फॉर्मूले पर कैबिनेट का गठन.
ये 10 बनेंगे राज्य मंत्री
गोविंद सिंह डोटासरा ,श्रीमति ममता भूपेश ,अर्जुन बामनिया,भंवरसिंह भाटी ,सुखराम विश्नोई ,अशोक चांदणा,टीकाराम जूली ,भजनलाल जाटव ,राजेंद्र यादव ,सुभाष गर्ग
ये 13 बनेंगे कैबिनेट मंत्री
बीडी कल्ला,शांति धारीवाल ,परसादी लाल मीणा ,मास्टर भंवरलाल मेघवाल ,लालचंद कटारिया ,डॉ रघु शर्मा ,प्रमोद जैन भाया ,विश्वेंद्र सिंह ,हरीश चौधरी ,रमेश चंद्र मीणा ,उदयलाल आंजना ,प्रताप सिंह खाचरियावास ,सालेह मोहम्मद